{"_id":"6aaceaa99c1f7ebf4f04c14c","slug":"punjab-bjp-anti-drug-rally-ravneet-bittu-alleges-attack-on-convoy-president-nitin-nabin-pathankot-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नशा विरोधी यात्रा: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो सीएम-डीजीपी जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नशा विरोधी यात्रा: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो सीएम-डीजीपी जिम्मेदार
Fri, 18 Sep 2026 01:09 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:09 PM IST
सार
यात्रा में शामिल होने आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है। रवनीत बिट्टू के ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उनकी सुरक्षा टीम ने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते रवनीत बिट्टू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब भाजपा आज पठानकोट से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू कर रही है। यात्रा में शामिल होने आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है।
रवनीत बिट्टू के ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उनकी सुरक्षा टीम ने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है। बिट्टू ने कहा कि अगर मुझे कुछ भी होता है, तो पंजाब के डीजीपी और पंजाब के सीएम जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे आप विधायक कलसी का हाथ है। ऐसी घटनाएं लोकतंत्र और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।

नेताओं ने की निंदा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रवनीत सिंह बिट्टू पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। ढिल्लों ने कहा कि नशा मुक्त यात्रा शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी घबरा गई है। आप कार्यकर्ताओं ने सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला कर दिया। उनके काफिले की गाड़ियों पर अंडे और टमाटर फेंके गए और गाड़ियों की खिड़कियां तोड़ दी गईं। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आप के ड्रग माफिया द्वारा की गई ऐसी कायरतापूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। हम नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई को उसके सही अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे।
सुनील जाखड़ ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सिर्फ रवनीत बिट्टू की बात नहीं है, आज सुबह अमृतसर में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक एएसआई की हत्या कर दी गई। बिट्टू पर हुआ हमला राजनीतिक कारणों से प्रेरित है। यह पंजाब में हालात को अस्थिर करने की कोशिश है। भगवंत मान सिर्फ एक कठपुतली हैं। असली भूमिका केजरीवाल और मनीष सिसोदिया निभाते हैं। वे हत्यारों को आजाद कर रहे हैं और उन्हें पार्टी में शामिल कर रहे हैं।
बिट्टू के काफिले पर हमले पर बीजेपी नेता विजय सांपला ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां अराजकता का माहौल है। मुझ पर भी सिर्फ दो दिन पहले हमला हुआ था। उससे पहले, जब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, मनप्रीत बादल, अश्वनी शर्मा और सुनील जाखड़ स्व. गुलजार सिंह के परिवार से मिलने गए थे, तो उनके काफिले को घेर लिया गया और रोक दिया गया।