फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP announces first list of 40 candidates for upcoming Punjab Assembly elections

आप की पहली लिस्ट: माैजूदा विधायकों पर दांव, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को टिकट; दो बड़े मंत्रियों के नाम नहीं आए

Sat, 31 Oct 2026 01:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 31 Oct 2026 01:24 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ेंगे। जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी प्रत्याशी बनाया गया है। आप ने मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताया है। 34  फीसदी उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा की गई है। दूसरी सूची अगले हफ्ते जारी की जाएगी।

विज्ञापन
AAP announces first list of 40 candidates for upcoming Punjab Assembly elections
AAP announces first list - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 40 विधानसभा हलकों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पंजाब में विधानसभा चुनाव का सियासी बिगुल बज गया है। चुनाव से करीब चार महीने पहले उम्मीदवारों की घोषणा करके आप ने अन्य राजनीतिक दलों के सामने भी चुनावी तैयारी के लिहाज से चुनौती पेश की है। दूसरी सूची अगले सप्ताह जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को दोबारा चुनावी मैदान में उतारा गया है। भगवंत मान एक बार फिर धूरी विधानसभा हलके से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, करतारपुर से बलकार सिंह और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

औद्योगिक नगरी लुधियाना में भी पार्टी ने पांच विधानसभा हलकों के उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें लुधियाना पूर्वी से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना पश्चिम से जेल में बंद संजीव अरोड़ा और लुधियाना उत्तरी से मदन लाल बग्गा को टिकट दिया गया है।
 

तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर
जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां और तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर को उम्मीदवार बनाया गया है।

मोगा की चारों सीटों से नाम घोषित 
2027 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोगा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने चारों विधानसभा सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताया है। पार्टी ने मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद और धर्मकोट से देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस को टिकट दिया है। 

 

दसूहा से करमबीर सिंह घुम्मन लड़ेंगे चुनाव
होशियारपुर से ब्रह्म शंकर जिंपा, चब्बेवाल से इशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशन सिंह रौड़ी और दसूहा से करमबीर सिंह घुम्मन को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा को चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 

 

समय से पहले टिकट घोषित करने से उम्मीदवारों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अब बाकी 77 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर भी राजनीतिक हलकों में नजरें रहेंगी।

बटाला से दूसरी बार शैरी कलसी पर आप ने जताया भरोसा
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जारी पहली सूची में बटाला हलके से मौजूदा विधायक अमनशेर सिंह (शैरी कलसी) को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। इस तरह पार्टी ने दूसरी बार उन पर भरोसा जताया है। शैरी कलसी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ते हुए बटाला से शानदार जीत हासिल की थी। उन्हें 55,570 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के अश्विनी सेखड़ी को 28,472 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सेखड़ी को 27,098 वोट मिले थे, यानी कलसी को दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार से दोगुने से अधिक वोट पड़े।

पार्टी ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्हें 2,77,252 वोट मिले। नवंबर 2024 में पार्टी ने अमन अरोड़ा को पंजाब इकाई का प्रधान बनाने के साथ शैरी कलसी को पंजाब का वर्किंग प्रधान नियुक्त किया। अक्तूबर 2025 में तरनतारन उपचुनाव के दौरान भी वे वर्किंग प्रधान के रूप में पार्टी के प्रचार अभियान में सक्रिय नजर आए। अब पार्टी ने अपने इस युवा नेता पर फिर से भरोसा जताते हुए बटाला से 2027 के चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।

भदौड़ से लाभ सिंह उगोके और महल कलां से कुलवंत पंडोरी उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बरनाला की दो विधानसभा सीटों भदौड़ और महल कलां से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विधानसभा हलका भदौड़ से लाभ सिंह उगोके और विधानसभा हलका महल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी को उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी के इस फैसले के साथ ही बरनाला जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। आप ने दोनों हलकों में अपने मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

लाभ सिंह उगोके ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भदौड़ सीट से जीत हासिल की थी, जबकि कुलवंत सिंह पंडोरी महल कलां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। दोनों उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। अब इन दोनों हलकों में अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा पर भी नजर रहेगी।

लुधियाना पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे मंत्री संजीव अरोड़ा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी से, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां कोटकपुरा से और मंत्री संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। संजीव अरोड़ा फिलहाल जेल में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed