{"_id":"6af2b3bfaef189d7040a1dce","slug":"aap-mla-laljit-bhullar-currently-in-jail-makes-announcement-declines-to-contest-punjab-assembly-election-2027-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद आप विधायक लालजीत भुल्लर का एलान: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार, क्यों लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद आप विधायक लालजीत भुल्लर का एलान: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार, क्यों लिया फैसला
Tue, 10 Nov 2026 11:33 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:33 AM IST
सार
आप के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाई-बहनों की ओर से मुझे पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए कहे जाने के बारे में पता चला है, लेकिन मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
लालजीत भुल्लर
- फोटो : X @Laljitbhullar
विस्तार
जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। वह आम आदमी पार्टी के पट्टी से विधायक हैं। भुल्लर ने यह एलान सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में किया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की ओर से दोबारा चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं। इसके बावजूद वह चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। हाल ही में आप ने पट्टी विधानसभा हलके में जसकंवर सिंह जस्सा पट्टी को प्रभारी नियुक्त किया था। इसके चलते यह चर्चा थी कि भुल्लर का टिकट कट सकता है। भुल्लर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें लोगों से सुनने को मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि पार्टी उन्हें फिर से चुनाव लड़ने को कह रही है लेकिन वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। भुल्लर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी गगनदीप रंधावा की आत्महत्या के मामले में जेल में बंद हैं।
गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च 2026 को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उन्होंने लालजीत भुल्लर और उनके साथियों का जिक्र किया था। 22 मार्च को अमृतसर पुलिस ने भुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भुल्लर से इस्तीफा देने को कहा। मुख्यमंत्री चाहते थे कि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।