Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Serious lapses found at Gautam Canteen in Shaheed Bhagat Singh University Firozpur

कैंटीन के हाल देख चाैंक जाएंगे: पेंट करने वाले ब्रश से लगा रहे थे तेल, कर्मियों की उंगलियों पर घाव; काटा चालान

Thu, 12 Nov 2026 11:22 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 11:22 AM IST
सार

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान कर्मचारियों की उंगलियों पर कट और घाव पाए गए। कुछ कर्मचारियों के नाखूनों पर नेल पॉलिश भी लगी हुई थी।

विज्ञापन
Serious lapses found at Gautam Canteen in Shaheed Bhagat Singh University Firozpur
फिरोजपुर में कैंटीन में चेकिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर में विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी की गौतम कैंटीन में अचानक जांच की। इस दौरान सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कैंटीन प्रबंधन को अनहाइजीनिक कंडीशन के तहत चालान काटा गया।

विज्ञापन


फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान कर्मचारियों की उंगलियों पर कट और घाव पाए गए। कुछ कर्मचारियों के नाखूनों पर नेल पॉलिश भी लगी हुई थी। सबसे गंभीर लापरवाही यह मिली कि कैंटीन में पेंट करने वाले ब्रश से रिफाइंड तेल लगाकर खाद्य पदार्थ तैयार किए और विद्यार्थियों को परोसे जा रहे थे।
विज्ञापन




जांच में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पीने के पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके अलावा भोजन तैयार करने और परोसने वाली जगहों पर सफाई की कमी मिली। कैंटीन में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कुरकुरे और चिप्स भी पाए गए, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत जारी चालान में एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। कैंटीन प्रबंधन को सभी कमियां तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा जांच में खामियां मिलने पर मामला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार के ध्यान में लाकर कैंटीन का ठेका रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed