{"_id":"6a929240fae562fadf09b3fd","slug":"accident-in-chandigarh-high-court-pool-car-fortuner-collide-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हादसा: हाईकोर्ट पूल की कार और फॉर्च्यूनर टकाराई, रेड लाइट जंप करने के चलते हुई भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में हादसा: हाईकोर्ट पूल की कार और फॉर्च्यूनर टकाराई, रेड लाइट जंप करने के चलते हुई भिड़ंत
Sat, 29 Aug 2026 01:35 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:35 PM IST
सार
हादसा सुबह 11:30 बजे करीब उस समय हुआ जब हाईकोर्ट पूल से अटैच सफेद रंग की कैमरी कार पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर हाईकोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ के पुराने सचिवालय की तरफ से काले रंग की पंजाब नंबर की फॉर्च्यूनर कार कार्मल स्कूल की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कार्मल स्कूल लाइट प्वाइंट पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कार सवारों में से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि हादसे के पीछे गलती किसकी है।
हादसा सुबह 11:30 बजे करीब उस समय हुआ जब हाईकोर्ट पूल से अटैच सफेद रंग की कैमरी कार पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर हाईकोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ के पुराने सचिवालय की तरफ से काले रंग की पंजाब नंबर की फॉर्च्यूनर कार कार्मल स्कूल की ओर आ रही थी।
जैसे ही दोनों कारें स्कूल के पास लाइट प्वाइंट को क्रॉस करने लगी तो अचानक एक दूसरे की कार को देख दोनों वाहन चालक घबरा गए। फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए कार्मल स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। वही कैमरी कार ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 3 थाना पुलिस ने दोनों कार सवार चालकों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।