अमरदीप ग्रेवाल हिरासत में: दिल्ली एयरपोर्ट से लाया गया ईडी मुख्यालय, गुरप्रीत कौर से जुड़े मामले में एक्शन
एजेंसी के अनुसार, ग्रेवाल को पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय लाया गया है। ग्रेवाल पंजाबी फिल्म उद्योग और 'ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़े हुए हैं।
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में दुष्कर्म के एक मामले से जुड़े पांच करोड़ रुपये की कथित रिश्वत और जबरन वसूली के मामले में पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। ग्रेवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साढ़ू हैं।
ग्रेवाल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई। उन्हें पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय ले जाया गया। दरअसल, ईडी ने ग्रेवाल को पूछताछ के लिए पहले सात अक्तूबर को तलब किया था। उनके अनुरोध पर उन्हें नौ अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा गया लेकिन वह ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
ग्रेवाल पंजाबी फिल्म उद्योग से जुड़े हैं। उनका संबंध ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से बताया जाता है। वह मौजां ही मौजां (2023) और स्नोमैन (2022) जैसी पंजाबी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।
Sources ❗️❗️ BIG BREAKING ❗️❗️ Jugni’s brother in law Amardeep Grewal, accused in the ₹5 crore deal, detained! Arrest May follow!! Toon toon 📣 👉 ED nabbed him at Delhi airport. Look Out Circular was already issued. 👉 ED interrogation may now unravel the Jugni and Jugnu mystery! सूत्र❗️❗️ BIG BREAKING ❗️❗️👇 जुगनी की 5 करोड़ में टूं-टूं करवाने वाला जीजा अमरदीप ग्रेवाल को पकड़ा! 👉 दिल्ली एयरपोर्ट पर ED ने दबोचा, लुक आउट नोटिस पहले ही जारी था। 👉 अब ED की पूछताछ में जुगनी और जुगनू के सारे भेद खुलेंगे! ਸੂਤਰ❗️❗️ BIG BREAKING ❗️❗️👇 👉ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: 5 ਕਰੋੜ 'ਚ ਟੂੰ-ਟੂੰ ਕਰਾਉਣ ਵਾਲਾ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਦਾ ਜੀਜਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਸਾਂਢੂ ਅਮਰਦੀਪ ਗਰੇਵਾਲ ਨੂੰ ਫੜਿਆ! 👉DELHI AIRPORT ਤੇ ED ਨੇ ਦਬੋਚਿਆ, ਲੁੱਕ ਆਊਟ ਨੋਟਿਸ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਜਾਰੀ ਸੀ❗️❗️ 👉ਹੁਣ ED ਦੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ 'ਚ ਜੁਗਨੀ ਅਤੇ ਜੁਗਨੂ ਦੇ ਸਾਰੇ ਭੇਦ ਖੁੱਲ੍ਹਣਗੇ! @AAPPunjab @BhagwantMann @ArvindKejriwal @ptcnews @abpsanjha @News18Punjab @ZeePunjabHH @dailyajitnews @JagbaniOnline @RozanaSpokesman @PTribuneOnline @punjabkesari @RepublicTV @ndtv @IndiaToday @aajtak @ZeeNews @News18India @ABPNews @CNNnews18 @ThePrintIndia @the_hindu @IndianExpress @htTweets @EconomicTimes @PTI_News @thetribunechd @ANI @ians_india
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) October 17, 2026