फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amarjit Chawla Misdeed case Punjab government forms SIT Faridkot SSP Gurbans Bains lead investigation

अमरजीत चावला दुष्कर्म केस: पंजाब सरकार ने बनाई एसआईटी, फरीदकोट के एसएसपी गुरबंस बैंस संभालेंगे कमान

Thu, 08 Oct 2026 11:34 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 08 Oct 2026 11:34 AM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर बहरीन से आई एक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज है। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार वारदात 27 फरवरी से 19 अगस्त 2026 के बीच बताई गई है। 

विज्ञापन
Amarjit Chawla Misdeed case Punjab government forms SIT Faridkot SSP Gurbans Bains lead investigation
अमरजीत चावला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरजीत चावला मामले की तत्काल और पारदर्शी जांच के लिए पंजाब सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी है।  इस संबंध में आप मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब थाने में दर्ज एक मामले की जांच के लिए पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है।
विज्ञापन


एसआईटी की कमान फरीदकोट के एसएसपी गुरबंस बैंस को सौंपी गई है। वहीं विजिलेंस ब्यूरो, मोहाली के एसएसपी सिमरनजीत को टीम का सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा पीपीएस करण संधू भी एसआईटी में सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 अगस्त 2026 को श्री आनंदपुर साहिब थाना पुलिस ने बहरीन से आई एक महिला की शिकायत पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज कराया था। महिला ने चावला पर बार-बार दुष्कर्म करने, उसे बंधक बनाकर रखने और मामला किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed