{"_id":"69df9724113124e4ca0b2c88","slug":"amritpal-singh-mehron-main-accused-in-the-kamal-bhabhi-murder-case-kept-both-of-kanchan-s-phones-in-dubai-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल भाभी हत्याकांड: आरोपी अमृतपाल मेहरों ने पुलिस रिमांड में उगला सच, बताया कहां है कंचन के दोनों मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल भाभी हत्याकांड: आरोपी अमृतपाल मेहरों ने पुलिस रिमांड में उगला सच, बताया कहां है कंचन के दोनों मोबाइल
भारत भूषण मित्तल, बठिंडा
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महरों पांच दिन के पुलिस रिमांड पर था। आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कमल भाभी की हत्या के बाद उसके मोबाइल कहां हैं।
पुलिस हिरासत में आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लुधियाना की कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों अब सलाखों के पीछे है। आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर था। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कंचन की हत्या के बाद उसके दोनों मोबाइल फोन वह अपने साथ ही दुबई में ले गया था। जो उसने दुबई वाले अपने ठिकाने पर रखे थे। बुधवार को पांच दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने मेहरों को अदालत में पेश किया तो अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
Trending Videos
जून 2025 में अमृतपाल मेहरों ने अपने साथी रणजीत सिंह एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर कंचन उर्फ कमल भाभी की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद मेहरों खुद तुरंत दुबई भाग गया था, जबकि रणजीत सिंह को पुलिस ने कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया था। मेहरों द्वारा देश छोड़कर भाग जाने के बाद पुलिस ने उसका रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। इसके आधार पर दुबई अथारिटी ने बीते दिनों में अमृतपाल मेहरों को हिरासत में लेने के बाद डिपोर्ट करके भारत भेजा। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय एजेंसी ने उसे हिरासत में लेने के बाद पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह ने बताया कि अब पुलिस उक्त आरोपी के दुबई वाले ठिकाने से दोनों मोबाइल फोन भारत लाने के लिए कानूनी रास्ता खोज रही है। जिसके चलते पुलिस ने कानूनी विशेषज्ञों से भी राय हासिल की है। कानूनी प्रक्रिया के तहत ही दोनों मोबाइल फोन को भारत लाया जाएगा।
डीएसपी ने बताया कि उक्त मामले में जो अज्ञात आरोपी नामजद किया गया है। उसके बारे में आरोपी मेहरों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि अज्ञात आरोपी के बारे में सबसे पहले पकड़े जा चुके आरोपी रणजीत सिंह को जानकारी है। जब रणजीत सिंह को पकड़ा था, तो उसने उस समय पुलिस को बताया था कि अज्ञात आरोपी के बारे में अमृतपाल को पता है।
रणजीत और अमृतपाल से आमने-सामने पूछताछ करेगी पुलिस
डीएसपी सरबजीत ने बताया कि पुलिस अब दोनों आरोपियों अमृतपाल और रणजीत को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। उसके लिए दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया जा सकता है।
