Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Administrative reshuffle in Punjab One IAS 13 PCS officers transferred several SDMs also reassigned.

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल: एक आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसडीएम भी इधर से उधर हुए

Thu, 12 Nov 2026 09:00 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 09:00 AM IST
सार

2024 बैच की आईएएस अधिकारी पीयूष बर्डक को एसडीएम अजनाला लगाया गया है। इससे पहले वह शहरी विकास विभाग में ओएसडी के पद पर तैनात थीं। पीसीएस अधिकारी ज्योति बाला मट्टू को नगर निगम होशियारपुर के आयुक्त पद से हटाकर एडीसी (ग्रामीण विकास), फाजिल्का लगाया गया है।

विज्ञापन
Administrative reshuffle in Punjab One IAS 13 PCS officers transferred several SDMs also reassigned.
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब सरकार ने प्रशासनिकतं फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के साथ अतिरिक्त उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। 
विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को बिना ज्वाइनिंग टाइम लिए तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के तहत 2024 बैच की आईएएस अधिकारी पीयूष बर्डक को एसडीएम अजनाला लगाया गया है। इससे पहले वह शहरी विकास विभाग में ओएसडी के पद पर तैनात थीं। पीसीएस अधिकारी ज्योति बाला मट्टू को नगर निगम होशियारपुर के आयुक्त पद से हटाकर एडीसी (ग्रामीण विकास), फाजिल्का लगाया गया है। मनजीत सिंह चीमा को एडीसी (ग्रामीण विकास), मलेरकोटला नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मनकंवरपाल सिंह चहल आरटीओ लुधियाना के साथ सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), जालंधर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। दीपक भाटिया को एसडीएम आदमपुर, इनायत को पुडा में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (नीति) और जसलीन कौर को एसडीएम धूरी लगाया गया है। अशोक कुमार को एसडीएम पठानकोट तथा प्रीतइंदर सिंह बैंस को नगर निगम होशियारपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सचिन पाठक को एसडीएम गुरदासपुर, सारंगप्रीत सिंह औजला को सहायक कमिश्नर (जनरल), गुरदासपुर के साथ आरटीओ गुरदासपुर का अतिरिक्त प्रभार और ज्योत्स्ना सिंह को एसडीएम बटाला लगाया गया है। मनदीप सिंह मान को एसडीएम मुकेरियां नियुक्त किया गया है। परमिंदर कौर को शहीद भगत सिंह नगर की सहायक आयुक्त लगाया गया है।


राजस्व विभाग में 114 अधिकारियों के तबादले
पंजाब सरकार ने राजस्व प्रशासन में बदलाव करते हुए 10 जिला राजस्व अधिकारियों (डीआरओ), 25 तहसीलदारों और 79 नायब तहसीलदारों समेत कुल 114 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने नई तैनाती की सूची जारी कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed