Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann dedicated another 1,000 rural sports grounds in Punjab village Shahpur in Amloh

पंजाब में 1000 ग्रामीण खेल मैदान जनता को समर्पित: सीएम बोले- मैदान में रोज आया करो, अब लाइटें भी लगवा दीं

Thu, 12 Nov 2026 08:35 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 08:35 AM IST
सार

हर गांव को फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट का सामान मिलेगा। इसमें गोल पोस्ट, वॉलीबॉल के खंभे-जाल, तीन फुटबॉल, तीन वॉलीबॉल और क्रिकेट किट शामिल हैं। फुटबॉल खेलने वाले युवाओं को जूतों के 36 जोड़े भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann dedicated another 1,000 rural sports grounds in Punjab village Shahpur in Amloh
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमलोह विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर से पंजाब में 1000 और ग्रामीण खेल मैदान जनता को समर्पित किए। इसके साथ ही 3100 मैदान बनाने के लक्ष्य में से 1764 का उद्घाटन हो चुका है। मान ने युवाओं से रोज मैदान में आने की अपील करते हुए कहा कि अब वहां लाइटें भी लगवा दी हैं। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना है।
विज्ञापन


पहले चरण में चार मई को 255 और दूसरे में 24 अगस्त को 509 मैदानों का उद्घाटन हुआ था। तीसरे चरण के 1000 मैदानों में फतेहगढ़ साहिब के 93 शामिल हैं। मैदानों में छह फीट ऊंची जालीदार चारदीवारी, पौधारोपण, रोशनी वाले पैदल रास्ते, महिला-पुरुषों के अलग शौचालय, भंडार कक्ष, पानी के पंप और जल निकासी की व्यवस्था होगी। बच्चों के लिए झूले व फिसलपट्टियां और चयनित मैदानों में 400 मीटर के छह लेन वाले दौड़ ट्रैक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


खेल सामग्री और मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा
हर गांव को फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट का सामान मिलेगा। इसमें गोल पोस्ट, वॉलीबॉल के खंभे-जाल, तीन फुटबॉल, तीन वॉलीबॉल और क्रिकेट किट शामिल हैं। फुटबॉल खेलने वाले युवाओं को जूतों के 36 जोड़े भी दिए जाएंगे। फुटबॉल और वॉलीबॉल के प्रशिक्षक मुफ्त प्रशिक्षण देंगे। मैदानों की देखभाल के लिए पंचायत समितियां बनेंगी जिनमें सरपंच, युवा क्लब अध्यक्ष, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव और एक महिला सदस्य या खिलाड़ी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों के लिए 1744 करोड़
मान ने कहा कि प्रदेश में 600 ग्रामीण व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं जिनमें 500 पूरी हो चुकी हैं। नई खेल नीति के तहत 2022 से अब तक 40,415 खिलाड़ियों को 135 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि दी गई है। ओलंपिक की तैयारी के लिए 15 लाख और एशियाई व राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।


कपूरगढ़ में बनेगा स्टेडियम
कपूरगढ़ के युवाओं ने पंचायती जमीन उपलब्ध होने का हवाला देकर स्टेडियम की मांग की। मुख्यमंत्री ने विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग को निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाने के निर्देश दिए। उत्साहित युवाओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक गैरी बड़िंग सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed