{"_id":"6915e7f0a4905dfcc000847b","slug":"barnala-youth-dies-of-heart-attack-in-england-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला के युवक की इंग्लैंड में मौत: 20 अक्तूबर को विदेश लौटा था लखविंदर, कल गांव में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला के युवक की इंग्लैंड में मौत: 20 अक्तूबर को विदेश लौटा था लखविंदर, कल गांव में होगा अंतिम संस्कार
Thu, 13 Nov 2025 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:45 PM IST
सार
पंजाब के युवक की इंग्लैंड में मौत हो गई। बरनाला के अधीन आने वाले गांव लोहगढ़ के युवक लखविंदर सिंह लक्की की इंग्लैंड में रहता था। वह 20 अक्तूबर को गांव से इंग्लैंड वापस लौटा था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के युवक की इंग्लैंड में मौत हो गई। बरनाला के अधीन आने वाले गांव लोहगढ़ के युवक लखविंदर सिंह लक्की की इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पंच बेअंत सिंह ने बताया कि मृतक युवक लखविंदर सिंह लक्की, मास्टर रघुबीर सिंह का बेटा था। लखविंदर सिंह लक्की हाल ही में गांव आया था। 20 अक्तूबर को वह इंग्लैंड वापिस गया था। इंग्लैंड लौटने के पांच दिन बाद ही 25 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार को यह खबर मिलते ही मातम छा गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन बन गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक का शव शुक्रवार को गांव पहुंचेगा और गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाए। लखविंदर सिंह लक्की अपने मिलनसार स्वभाव और हंसमुख प्रकृति के लिए जाने जाते थे। गांव के लोगों ने उनकी अचानक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन