फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bathinda ex-Sarpanch murder case Killing linked to illicit affair with victim wife

बठिंडा पूर्व सरपंच हत्याकांड में खुलासा: आरोपी को पत्नी से अवैध संबंध में हुई हत्या, सामने आई रंजिश की कड़ी

Mon, 05 Oct 2026 10:52 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 10:52 AM IST
सार

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक पूर्व सरपंच जगतार सिंह के गांव के ही रहने वाले गुरादित्ता सिंह की पत्नी के साथ अवैध सबंध थे। इस बारे में गुरादित्ता सिंह को भी संदेह था।

विज्ञापन
Bathinda ex-Sarpanch murder case Killing linked to illicit affair with victim wife
बठिंडा में पूर्व सरपंच की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा में रविवार शाम को गांव जस्सी पो वाली चौक पर बने शराब ठेके के सामने पूर्व सरपंच जगतार सिंह की निर्मम हत्या हुई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक पूर्व सरपंच जगतार सिंह के गांव के ही रहने वाले गुरादित्ता सिंह की पत्नी के साथ अवैध सबंध थे। इस बारे में गुरादित्ता सिंह को भी संदेह था। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते है कि इसी रंजिश के कारण गुरादित्ता सिंह जगतार सिंह से खुन्नस रखता था।
विज्ञापन


रविवार को जब जगतार गांव जस्सी पो वाली चौक पर बने शराब ठेके पर शराब लेने पहुंचा तो इस बारे में गुरादित्ता सिंह को भनक लग गई थी। वह कुल्हाड़ी लेकर पूर्व सरपंच के पीछे ठेके पर आ गया। जब जगतार ठेके पर खरीदारी में व्यस्त थे, तभी पीछे से हमलावर वहां पहुंचा। आरोपी ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के पूर्व सरपंच की गर्दन पर पीछे से कुल्हाड़ी से लगातार दो जोरदार वार किए। हमला इतना भयानक था कि वार से उनका धड़ अलग हो गया और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed