{"_id":"6ac3633ebab42cf1dc07a674","slug":"video-fire-breaks-out-in-a-house-in-kotkapura-due-to-gas-leakage-two-cylinders-explode-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में गैस लीकेज से घर में लगी आग, धमाके के साथ फटे दो सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में गैस लीकेज से घर में लगी आग, धमाके के साथ फटे दो सिलिंडर
कोटकपूरा की लब्बू राम स्ट्रीट में डेरा सत करतार के पास सोमवार सुबह गैस लीकेज के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर में रखे दो गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। हादसे में घर का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुकसान होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार, श्याम लाल धींगड़ा अपने परिवार सहित सोमवार सुबह एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्री मुक्तसर साहिब गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उनके घर से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग तेज हो गई और कुछ समय बाद घर के अंदर से धमाके की आवाज सुनाई दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की विकराल स्थिति को देखते हुए बाद में दूसरी बड़ी फायर टेंडर भी मौके पर बुलाया गया। फायर कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, घरेलू सामान और अन्य वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं।
फायर अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज के कारण आग लगने की आशंका है। आग के दौरान दो गैस सिलेंडर फट गए। उन्होंने बताया कि पहले एक छोटी गाड़ी मौके पर भेजी गई थी, लेकिन आग ज्यादा होने के कारण दूसरी बड़ी गाड़ी भी बुलानी पड़ी। दोनों गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। परिवार के अनुसार आग में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है। श्याम लाल धींगड़ा और पड़ोसियों ने प्रशासन व सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।