{"_id":"6ac3119f653ffc1b9e0c356e","slug":"video-caso-operation-conducted-at-42-hotspots-in-ferozepur-440-personnel-carried-out-searches-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू
फिरोजपुर पुलिस ने जिलेभर में बड़े स्तर पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कैसों) चलाया। अभियान के तहत नशे की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के लिहाज से चिन्हित 42 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को घेरकर तलाशी ली गई। पंद्रह आरोपियों को काबू किया है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले में 440 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। इनकी अगुवाई नौ अधिकारी (जीओ) ने की। फिरोजपुर शहर में अभियान का नेतृत्व एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने स्वयं मौके पर पहुंचकर किया। वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने फिरोजपुर सिटी, गुरुहरसहाय, ग्रामीण फिरोजपुर और जीरा सब-डिवीजनों में एक साथ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सूचीबद्ध नशा तस्करों और सप्लायरों पर विशेष फोकस करते हुए स्थानीय स्तर पर चल रहे नशे के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया।
इसके अलावा पुलिस ने वांछित आरोपियों, भगोड़े घोषित अपराधियों (पीओ), जमानत पर रिहा होने के बाद फरार आरोपियों तथा अन्य असामाजिक तत्वों की भी तलाश की।
एसएसपी ने कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास के लिए सहयोग देने की बात भी कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।