{"_id":"6ac3878f63cd05a2bc03cf8f","slug":"video-one-accused-arrested-in-faridkot-kabaddi-players-robbery-case-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ियों से लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी तीन की भी हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ियों से लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी तीन की भी हुई पहचान
फरीदकोट के गांव सुखनवाला में तीन दिन पहले 2 अक्टूबर को आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट से लौट रहे खिलाड़ियों से नकदी और मोबाइल फोन लूटने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव मचाकी कलां निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल बाकी तीन आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार, कबड्डी टूर्नामेंट से लौट रहे खिलाड़ियों को किला नौ रोड पर नहर के पास चार युवकों ने घेर लिया था। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से खिलाड़ियों पर हमला कर उनकी किट छीन ली थी। किट में करीब 4 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन रखे हुए थे। हमले में कबड्डी खिलाड़ी पिंदर सिंह निवासी गांव माड़ी मुस्तफा, जिला मोगा घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदकोट में भर्ती करवाया गया था। पिंदर सिंह के बयान पर थाना सदर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए थे।
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मचाकी कलां निवासी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान वारदात में शामिल बाकी तीन आरोपियों की भी शिनाख्त हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।