{"_id":"6ac327cd2a79aed0c50ae4e9","slug":"video-rayabral-ma-gaga-ekasaparasava-para-davaidara-sa-takaraii-esayava-paravara-ka-cara-lga-ghayal-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, परिवार के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, परिवार के चार लोग घायल
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐहार गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य यात्री को चोट नहीं आई। बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर निवासी अमरेंद्र शर्मा अपनी मां मालती देवी, चचेरे भाई निरंजन शर्मा और परिवार के रोहित व सुरजीत के साथ चारधाम यात्रा पर निकले थे। कार अमरेंद्र चला रहे थे। ऐहार गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सुरजीत को चोट नहीं आई। सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सत्यजीत ने बताया कि चारों घायलों की हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।