{"_id":"6ac3386b8f183a268201cd1c","slug":"video-despite-having-fewer-mlas-akhilesh-will-field-third-candidate-in-rajya-sabha-elections-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कम विधायक होने के बाद भी राज्यसभा चुनाव में अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम विधायक होने के बाद भी राज्यसभा चुनाव में अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी
सपा अपने तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी पर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को पत्ते खोलेगी। सपा के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरा नाम तय कर लिया है। अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है, लेकिन सपा नेतृत्व को भाजपा की चुनावी चाल का इंतजार है। उसके अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा।
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर है। यानी, मंगलवार तक सभी दलों को अपने पत्ते खोलने होंगे। इस चुनाव में विधानसभा सदस्य वोट डालते हैं। मौजूदा स्थितियों में अधिकतम 393-394 वोट ही पड़ सकते हैं। सपा ने अपने दो प्रत्याशियों प्रो. रामगोपाल यादव और रिलायंस समूह के कंसल्टेंट धनराज नाथवानी को मैदान में उतार दिया है।
मौजूदा समीकरणों में अगर सपा दो और भाजपा आठ प्रत्याशियों तक सीमित रहती है, तो चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। किसी भी पक्ष से एक भी और प्रत्याशी उतारे जाने पर मतदान कराना होगा। एक प्रत्याशी को जीतने के लिए 36 मत चाहिए। सपा का दावा है कि जितने विधायक अभी उसके समर्थन में हैं, उनके मत जोड़ लें तो तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए उसे महज 5 मतों की और व्यवस्था करनी होगी। इन अतिरिक्त मतों के लिए सत्ताधारी गठबंधन के कुछ विधायक उसके संपर्क में हैं।
सपा सूत्रों का कहना है कि सपा नेतृत्व ने तीसरे प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र तैयार करवा लिया है, भाजपा के प्रत्याशियों और उनकी संख्या सामने आने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। यानी, सपा के पत्ते सोमवार को या बहुत अधिक संभावना इस बात की है कि नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को सामने आ जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।