फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ishan served as National Coordinator for just 13 days; Akash returns to BSP after nearly a month; Mayawati

यूपी: 13 दिन ही राष्ट्रीय संयोजक रह सके ईशान, फिर से ताकतवर बने आकाश; पढ़िए बसपा में उतार-चढ़ाव की कहानी

Mon, 05 Oct 2026 06:59 PM IST
Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:59 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। कुछ दिन पहले आकाश ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोबारा पार्टी में काम करने की इच्छा जताई थी। मायावती ने उनके अनुरोध और पार्टी नेताओं की राय के बाद उन्हें पुरानी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया।

विज्ञापन
UP: Ishan served as National Coordinator for just 13 days; Akash returns to BSP after nearly a month; Mayawati
बसपा में उतार-चढ़ाव की कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी में पिछले एक महीने के भीतर संगठन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मायावती ने 23 सितंबर को अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया था। अब महज 13 दिन बाद पांच अक्तूबर को बड़े भतीजे आकाश आनंद की एक बार फिर बसपा में वापसी हो गई है और उन्हें दोबारा राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

विज्ञापन


मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में सक्रिय भूमिका देने का फैसला किया है। उन्होंने आकाश आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर दोबारा पार्टी में काम करने का मौका दिया है। यह फैसला ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही आकाश आनंद ने सोशल मीडिया के जरिए मायावती से दोबारा पार्टी में काम करने का अवसर मांगा था।

विज्ञापन

आकाश ने मायावती ने मांगी थी माफी

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक रहा है, लेकिन पिछले दिनों कुछ कारणों से संगठन में कई जरूरी बदलाव करने पड़े। उन्होंने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने का भी जिक्र किया।

मायावती के मुताबिक, इसके बाद आकाश आनंद के व्यक्तित्व और कार्यशैली में बदलाव देखने को मिला। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश की ओर से पार्टी में वापस काम करने की इच्छा जताने वाले पोस्ट का भी उन्होंने उल्लेख किया। आकाश ने अपने पोस्ट में मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताते हुए दोबारा पार्टी के लिए काम करने का अवसर मांगा था।

कई बार पद से हटाए जा चुके हैं आकाश आनंद

आकाश आनंद का अपनी बुआ से रिश्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में आकाश आनंद को उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक का पद दिया। चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में दिए गए भाषण के बाद मायावती ने उन्हें पद से हटा दिया। 

लोकसभा चुनाव में बसपा यूपी में कोई भी सीट जीतने में सफल नहीं रही थी। बाद में मायावती ने फिर से एक बार आकाश आनंद को यह जिम्मेदारी दे दी। बीते वर्ष आकाश आनंद के श्वसुर सिद्वार्थ आनंद से विवाद के बाद आकाश आनंद को फिर से पार्टी के पद से निकाल दिया गया। 

बाद में फिर से उन्हें वापस लेकर राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया। बीते तीन सितंबर को पहले आकाश को राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटाया बाद में दस सितंबर को उन्हें बसपा की प्राथमिक सदस्यता से भी बाहर का रास्ता दिया। अब एक बार फिर से पांच अक्तूबर को आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया है।

 

विज्ञापन

3 सितंबर: आकाश को पद से हटाया

तीन सितंबर को मायावती ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाते हुए कहा था कि वह अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हैं। इसके बाद पार्टी संगठन में उनकी भूमिका सीमित कर दी गई थी।

10 सितंबर: पार्टी से किया गया अलग

इसके कुछ दिन बाद 10 सितंबर को आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग कर दिया गया। इसके बाद मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में आगे बढ़ाने का फैसला किया।

23 सितंबर: ईशान बने राष्ट्रीय संयोजक

23 सितंबर को लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया। उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई और पार्टी की आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका सौंपी गई।

5 अक्तूबर: आकाश की फिर वापसी

अब पांच अक्तूबर को मायावती ने आकाश आनंद को फिर पार्टी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंप दी। यह फैसला आकाश की ओर से सोशल मीडिया के जरिए दोबारा पार्टी में काम करने की इच्छा जताने के बाद हुआ। मायावती ने कहा कि आकाश के व्यक्तित्व और कार्यशैली में बदलाव देखने को मिला है और पार्टी नेताओं की सहमति के बाद उन्हें फिर जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed