सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Behbal Kalan Firing Incident Vijay Sampla to appear before SIT former DC Badal former OSD summoned

बहबल कलां गोलीकांड: एसआईटी के सामने पेश होंगे विजय सांपला, पूर्व डीसी और बादल के पूर्व ओएसडी भी तलब

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 23 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

एसआईटी ने विजय सांपला को जारी समन में कहा है कि वह मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से भली-भांति परिचित प्रतीत हैं। इसी आधार पर जांच टीम उनसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ कर उनका बयान दर्ज करेगी।

Behbal Kalan Firing Incident Vijay Sampla to appear before SIT former DC Badal former OSD summoned
विजय सांपला - फोटो : twitter @thevijaysampla
विज्ञापन

विस्तार

2015 के चर्चित बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पूछताछ के लिए पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला को आज जालंधर स्थित पीएपी कॉम्प्लेक्स में तलब किया गया है। 


एसआईटी ने विजय सांपला को जारी समन में कहा है कि वह मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से भली-भांति परिचित प्रतीत हैं। इसी आधार पर जांच टीम उनसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ कर उनका बयान दर्ज करेगी। इस मामले में फरीदकोट के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर (डीसी) मालविंदर सिंह जग्गी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि बेअदबी और गोलीकांड के दौरान प्रशासनिक स्तर पर लिए गए फैसलों को लेकर उनसे अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पूर्व ओएसडी रहे आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ को भी दोबारा समन जारी किया गया है। हालांकि उनसे पहले भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है, लेकिन एसआईटी इस बार तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुए संवाद और घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल करना चाहती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसआईटी की यह जांच 14 अक्टूबर और 21 अक्टूबर 2015 को थाना बाजाखाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों के आधार पर चल रही है। बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद हुए बहबल कलां गोलीकांड ने पंजाब की राजनीति और सामाजिक माहौल पर गहरा प्रभाव डाला था। अब जांच टीम प्रमुख गवाहों और अधिकारियों से आमने-सामने पूछताछ कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed