फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police encounter in Amritsar Plan to free the gangster

गैंगस्टर को छुड़ाने की साजिश नाकाम: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा भगोड़ा, पेशी पर वारदात को अंजाम देने का था प्लान

Wed, 04 Nov 2026 09:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 09:50 PM IST
सार

जेल में बंद गैंगस्टर अंग्रेज सिंह को छुड़ाने का प्लान अमृतसर पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को पकड़ा है। वहीं, उसके चार साथी फरार हैं। 

विज्ञापन
Police encounter in Amritsar Plan to free the gangster
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जेल में बंद गैंगस्टर अंग्रेज सिंह को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की साजिश रच रहे भगोड़े आरोपी आकाशदीप उर्फ आकाश को जिला शहरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर अंग्रेज सिंह को पेशी पर ले जाते समय पुलिस पार्टी पर हमला करने की योजना बना रहा था। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में आरोपी के पांव में लगी गोली
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में उसके पांव में गोली लगी। घायल आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

 पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि आकाशदीप पुलिस जिला बटाला के गांव कादियां का रहने वाला है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में सात संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और अदालत उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हाल ही में उसने साथियों के साथ मिलकर बटाला में एक मनी एक्सचेंजर की दुकान से पिस्तौल की नोक पर 2.5 लाख रुपये लूटे थे।उन्होंने बताया कि आरोपी और उसके साथियों की योजना थी कि गैंगस्टर अंग्रेज को अदालत में पेशी के लिए ले जाते समय रास्ते में किसी ढाबे के पास पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर उसे छुड़ा लिया जाए। आरोपी अंग्रेज सिंह, भोला हत्याकांड और कोट खालसा हत्याकांड समेत करीब 15 आपराधिक मामलों में जेल में बंद है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पांव में गोली लगी।

पिस्तौल, कारतूस और स्कूटर बरामद
पुलिस कमिश्नर ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल, दो खोल, तीन जिंदा कारतूस और अमृतसर नंबर का स्कूटर बरामद किया है। स्कूटर के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आरोपी के चार अन्य साथियों की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed