सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb blast outside BJP office in Chandigarh crime news

चंडीगढ़ में ब्लास्ट: पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पूरे शहर में अलर्ट

संदीप खत्री, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाह ब्लास्ट हुआ है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। 

Bomb blast outside BJP office in Chandigarh crime news
सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा दफ्तर के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : करुण शर्मा।
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 

Trending Videos

Bomb blast outside BJP office in Chandigarh crime news
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed