सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Neighbor murdered while trying to tesolve Children dispute in Sunam

Punjab: बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी रूप; पड़ोसी की बेरहमी से हत्या, किरच से हमला, मौके पर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के सुनाम में 50 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इंदिरा बस्ती स्थित हनुमान मंदिर के पास बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बच्चों के परिवार भी आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।

Neighbor murdered while trying to tesolve Children dispute in Sunam
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सुनाम की इंदिरा बस्ती में मंगलवार रात बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। झगड़े को शांत करवाने पहुंचे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


एसएचओ इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल ने बताया कि इंदिरा बस्ती स्थित हनुमान मंदिर के पास बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बच्चों के परिवार भी आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले राज कुमार (50) अपने भतीजे बलिंदर कुमार के साथ दोनों पक्षों को समझाने और मामला शांत करवाने के लिए मौके पर पहुंचे। विवाद के दौरान एक पक्ष ने तैश में आकर अपने समर्थन में आधा दर्जन बाहरी युवकों को बुला लिया। जैसे ही राज कुमार ने बीच-बचाव की कोशिश की, हमलावरों ने उस पर किरच से हमला कर दिया। इस हमले में राज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा बलिंदर कुमार लहूलुहान हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल के अनुसार, पुलिस ने हमलावर युवकों की पहचान कर ली है। पुलिस ने हैरी, सावन, गोविंद, अमन, करण और वरुण (सभी निवासी सुनाम) के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के झगड़े को सुलझाने गए व्यक्ति की हत्या के मामले में छह युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed