फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bomb threat against Jalalabad schools Administration on alert following email threat

जलालाबाद-फरीदकोट के स्कूलों को धमकी: बम से उड़ाने की आई ईमेल, प्रशासन अलर्ट; निजी स्कूल बंद करवाए

Tue, 15 Sep 2026 01:44 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद Published by: Nivedita Updated Tue, 15 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

सभी स्कूलों को ईमेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया और शहर के सभी निजी स्कूल बंद करवा दिए गए।

विज्ञापन
Bomb threat against Jalalabad schools Administration on alert following email threat
धमकी के बाद बच्चों को घर भेजा गया - फोटो : संवाद

विस्तार

जलालाबाद में चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें डीएवी पब्लिक स्कूल, संत कबीर गुरुकुल और एकमे पब्लिक स्कूल शामिल है। सभी स्कूलों को ईमेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया और शहर के सभी निजी स्कूल बंद करवा दिए गए।
विज्ञापन


फरीदकोट के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन 
फरीदकोट के छह स्कूलों को मंगलवार सुबह खालिस्तान नेशनल आर्मी-बब्बर खालसा के नाम से ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने सभी संबंधित स्कूलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन किसी भी स्कूल से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। 



जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:15 बजे दो अलग-अलग ईमेल प्राप्त हुए। पहले ईमेल में केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल और सादिक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय को धमकी दी गई। इसके बाद दूसरे ईमेल में महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल और सेंट मैरी स्कूल को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर डीएसपी व एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंचीं। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय पुलिस पर भरोसा रखने की अपील की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed