{"_id":"6ab5ff5c97fa9127f105b9f7","slug":"bomb-threat-call-to-punjab-and-haryana-high-court-chandigarh-pcr-vehicle-fire-bridge-ambulance-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को धमकी: बम से उड़ाने की काॅल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क; पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को धमकी: बम से उड़ाने की काॅल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क; पुलिस पहुंची
Fri, 25 Sep 2026 10:28 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:28 AM IST
सार
हाई कोर्ट को यह धमकी भरा कॉल एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया था। कॉल के तुरंत बाद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल मिला है। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की PCR गाड़ी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, हाई कोर्ट को यह धमकी भरा कॉल एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया था। कॉल के तुरंत बाद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना के कारण हाई कोर्ट में कामकाज प्रभावित हुआ है और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।