फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Case registered against two inmates at Kapurthala Jail

कपूरथला जेल में बंद दो कैदियों पर केस: जेल से फरार होने की कोशिश में की थी तोड़फोड़, कत्ल केस में बंद हैं दोनो

Mon, 24 Aug 2026 03:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 03:17 PM IST
सार

दोनों कैदियों ने ड्यूटी पर मौजूद जेल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया तथा जेल से भागने का प्रयास किया। कैदी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद है।

विज्ञापन
Case registered against two inmates at Kapurthala Jail
कपूरथला जेल - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला माडर्न जेल के ई-ब्लॉक में कत्ल केस में बंद दो कैदियों पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जेल से भागने का प्रयास करने का आरोप है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन की ओर से जारी पत्र में सहायक सुपरिटेंडेंट राजकुमार ने बताया कि वह ई-ब्लॉक के प्रभारी की ड्यूटी पर तैनात था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वार्डर गुरप्रीत सिंह (बेल्ट नंबर 6018) ने सूचना दी कि कैदी रमनदीप सिंह उर्फ मंगू मठ निवासी भोरा कॉलोनी, लुधियाना और कैदी बंदी राजा मूल निवासी छतरपुर एमपी हाल निवासी गुरबचन नगर जालंधर ने जेल के अंदर चक्की नंबर 10 के अंदर बुरी तरह से तोड़फोड़ की हुई थी और भागने के लिए गेट के पास से ईंटें उखाड़ी हुई थी, जिससे गेट को काफी नुकसान पहुंचा था। चक्की नंबर 10 के दरवाजे के कोने का हिस्सा भी टूटा हुआ पाया गया। 
विज्ञापन


इन पर आरोप है कि दोनों कैदियों ने ड्यूटी पर मौजूद जेल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया तथा जेल से भागने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि संबंधित कैदी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद है। थाना कोतवाली की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और जेल से भागने के प्रयास के संबंध में केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed