सीएम मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा: ओएसडी के घर भी पहुंचे अधिकारी, मुख्यमंत्री बोले- भाजपा में घबराहट
सीएम मान ने सीबीआई की रेड को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा भाजपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह छापेमारी मुझे और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए की गई है।
विस्तार
ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਸ਼ੁਰੂ..ਮੇਰੇ ਕੈਂਪ ਆਫ਼ਿਸ ਵਿੱਚ CBI ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਗਈ..ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ED ਤੇ CBI ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ..ਤਾਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ..ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲਦੇ ਪਿਆਰ ਨੂੰ ਦੇਖਕੇ ਭਾਜਪਾ ਘਬਰਾਹਟ ਵਿੱਚ ਹੈ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 6, 2026विज्ञापन
सीएम मान ने X पर पोस्ट कर दी प्रतिक्रिया
सीएम मान ने सीबीआई की रेड को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा "भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेरे कैंप ऑफिस में सीबीआई की रेड की गई है। अब पंजाब में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा, ताकि पंजाब सरकार और मुझे बदनाम किया जा सके। लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबराहट में है।"
सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बीते रोज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को साैंप दी थी। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। ईडी ने पंजाब के डीजीपी को तीन पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस के मामला दर्ज न किए जाने के बाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनावई के दौरान हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद ये रेड हुई है।
अरविंद केजरीवाल बोले- जनता देगी जवाब
अरविंद केजरीवाल ने भी सीबीआई रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा चुनाव से दो माह पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई की रेड बीजेपी कि बौखलाहट का नतीजा है। जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है। पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया जा रहा है। चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब तो जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का किया जा रहा है। बीजेपी चुनाव लड़ कर पंजाब में जीत नहीं सकती तो ईडी- सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है। बीजेपी की सीबीआई रेड का जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी। सीएम मान को 100+ सीटों पर जीताकर जनता दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी।
चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पे CBI की रेड बीजेपी कि बौखलाहट का नतीजा है। जब से सेंटर में बीजेपी की सरकार आई है उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया है चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो। और अब तो उनके चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का कर रही। बीजेपी चुनाव लड़के पंजाब में जीत नहीं सकती तो ED-CBI के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और बीजेपी के CBI रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को 100+ सीटों से जीता कर दोबारा मुख्यंत्री बना कर देंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2026