{"_id":"6a7447e47cc07fa6c806b47a","slug":"chandigarh-aap-outraged-over-227-crore-tabled-agenda-attempts-march-to-lok-bhawan-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: 227 करोड़ के टेबल एजेंडे पर भड़की आप, लोकभवन कूच का प्रयास; पुलिस ने बैरिकेड लगाकर चलाई वाटर कैनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: 227 करोड़ के टेबल एजेंडे पर भड़की आप, लोकभवन कूच का प्रयास; पुलिस ने बैरिकेड लगाकर चलाई वाटर कैनन
Thu, 06 Aug 2026 02:09 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:09 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि 31 जुलाई को हुई निगम हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अंतिम समय में टेबल एजेंडे के रूप में लाकर बिना पर्याप्त चर्चा के पारित करा लिया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपये का प्रस्ताव टेबल एजेंडे के माध्यम से पारित किए जाने को लेकर भाजपा और नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि 31 जुलाई को हुई निगम हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अंतिम समय में टेबल एजेंडे के रूप में लाकर बिना पर्याप्त चर्चा के पारित करा लिया गया। यह नियमों के विरुद्ध है।
उन्होंने कहा कि पंजाब म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट और निगम के नियमों के अनुसार मुख्य एजेंडा 72 घंटे तथा पूरक एजेंडा 48 घंटे पहले पार्षदों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, लेकिन इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विजय पाल सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्य एजेंडे में महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्ताव नहीं थे, जबकि अंतिम समय में करीब 300 करोड़ रुपये के सप्लीमेंट्री और टेबल एजेंडे लाए गए, जिनमें 227 करोड़ रुपये की परियोजना भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से जुड़ा इतना बड़ा प्रस्ताव बिना चर्चा के पारित करना गंभीर मामला है।
पार्षद योगेश ढींगरा ने कहा कि बैठक के दौरान लगातार नए-नए एजेंडे लाए जाते रहे और पार्षदों को सैकड़ों पन्नों के दस्तावेज अंतिम समय में थमा दिए गए। उन्होंने कहा कि टेबल एजेंडा नंबर-13 के तहत 227 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास कराया गया, जबकि पार्षदों को उसे पढ़ने और समझने तक का अवसर नहीं मिला। प्रदर्शन के दौरान पार्षदों में हरदीप सिंह योगेश ढींगरा के अलावा कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।