पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Fire breaks out at scrap market on Toga Road three shops affected

Chandigarh: तोगा रोड स्थित कबाड़ी मार्केट में लगी आग, तीन दुकानें आई चपेट में; दो घंटे में पाया काबू

Fri, 26 Jun 2026 02:42 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 26 Jun 2026 02:42 PM IST
सार

दुकान मालिक धर्मवीर गोयल के अनुसार, मार्केट में कबाड़ की 20 से अधिक दुकानें हैं, जहां दुर्घटनाग्रस्त और पुरानी गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स रखे जाते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

विज्ञापन
Chandigarh Fire breaks out at scrap market on Toga Road three shops affected
चंडीगढ़ में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में डड्डूमाजरा के तोगा रोड स्थित कबाड़ी मार्केट में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। तीन दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन




मार्केट में पुरानी गाड़ियां, इंजन, टायर, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील स्पेयर पार्ट्स बड़ी मात्रा में रखे होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और पंजाब दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दुकान मालिक धर्मवीर गोयल के अनुसार, मार्केट में कबाड़ की 20 से अधिक दुकानें हैं, जहां दुर्घटनाग्रस्त और पुरानी गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स रखे जाते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर पुलिस ने मार्केट के दोनों ओर से सड़क बंद कर दी और पूरे क्षेत्र को खाली कराया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों तथा नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed