{"_id":"69d1d1319bca3139c70f9ae5","slug":"cm-bhagwant-mann-on-faridkot-visit-to-inaugurate-development-works-in-jaito-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी पर आएगा सख्त कानून: जमानत पर भी लग सकती है रोक, सीएम मान ने दिए संकेत; 13 अप्रैल को विशेष सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी पर आएगा सख्त कानून: जमानत पर भी लग सकती है रोक, सीएम मान ने दिए संकेत; 13 अप्रैल को विशेष सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार
सीएम मान ने जैतो की नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 31 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन
विस्तार
फरीदकोट के जैतो में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बेअदबी के मामलों को लेकर सख्त कानून लाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा कानून बनाने की तैयारी में है जिसमें दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और जमानत को भी सीमित किया जा सकता है। इसके लिए 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 31 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर, विधायक अमोलक सिंह और डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बरगाड़ी बेअदबी मामले का जिक्र करते हुए पिछली सरकारों पर सवाल उठाए। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकारों के दौरान हालात बिगड़े जबकि उनकी सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विकास कार्यों पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि जैतो में सीवरेज पेयजल खेल स्टेडियम और सिविल अस्पताल के उन्नयन जैसी परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास विकास की कोई ठोस योजना नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि सेवा है और सरकार शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया और विधायक अमोलक सिंह ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
Trending Videos