फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress High Command new formula for ticket distribution in Punjab

Punjab: कांग्रेस के इन बड़े नेताओं की विधानसभा चुनाव में कट सकती है टिकट, क्या है हाईकमान का नया फार्मूला?

Sun, 28 Jun 2026 09:10 AM IST
शाहिल शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 09:10 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों के चयन में पार्टी के सर्वे, प्रभारी और सह प्रभारी की ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा। एक राजनीतिक परिवार से केवल एक व्यक्ति को टिकट देने की तैयारी है।

विज्ञापन
Congress High Command new formula for ticket distribution in Punjab
वड़िंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व सीएम चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस हाईकमान टिकट वितरण का नया फार्मूला तैयार कर रहा है। प्रस्तावित रणनीति के तहत पार्टी अपने सांसदों को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ाएगी। यदि इस फार्मूले पर अंतिम मुहर लगती है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत सभी सात सांसद विधानसभा चुनाव की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सिद्धांत रूप से इस प्रस्ताव पर सहमति बनी है लेकिन अंतिम निर्णय से पहले पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक और बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पंजाब के कुछ सांसद विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं और मुख्यमंत्री पद की संभावनाओं को देखते हुए हाईकमान स्तर पर भी सक्रिय हैं। कुछ सांसदों ने संभावित सुरक्षित विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। इससे उन स्थानीय नेताओं में असमंजस की स्थिति बन गई है जो लंबे समय से संबंधित सीटों पर टिकट की तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भी इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकमान तक पहुंची ग्राउंड रिपोर्ट में इस स्थिति का जिक्र होने के बाद पार्टी नेतृत्व ने सांसदों को विधानसभा चुनाव से दूर रखने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। हालांकि इसे लागू करने से पहले पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेताओं से राय ली जाएगी ताकि चुनावी रणनीति पर व्यापक सहमति बनाई जा सके।

एक परिवार से एक टिकट, कोटा सिस्टम भी खत्म
पार्टी सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों के चयन में पार्टी के सर्वे, प्रभारी और सह प्रभारी की ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा। एक राजनीतिक परिवार से केवल एक व्यक्ति को टिकट देने की तैयारी है। इसके साथ ही सीटों के बंटवारे में किसी बड़े नेता का कोटा सिस्टम भी लागू नहीं होगा। सभी सांसदों को अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीटें जिताने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पंजाब में कांग्रेस के सात सांसद
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब की 13 में से सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह और फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया सांसद चुने गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed