सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress offers Captain Amarinder Singh an opportunity to return to party

कांग्रेस ने कैप्टन पर डाले डोरे: ईडी नोटिस के बाद बघेल ने दिया वापसी का ऑफर, अमरिंदर की बेटी का दो टूक जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Feb 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने पार्टी में वापस आने का ऑफर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कैप्टन को कांग्रेस पार्टी में आने का न्योता दे दिया।

Congress offers Captain Amarinder Singh an opportunity to return to party
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब की सियासत में चर्चित नेता और दो बार सूबे के सीएम रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह पर फिर से कांग्रेस ने डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। कैप्टन के प्रति सहानुभूति कार्ड फेंकते हुए इस बार कांग्रेस में वापसी का ऑफर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने दिया है जबकि पहले ये प्रस्ताव कांग्रेसी नेता सुखविंद्र सिंह रंधावा व प्रताप सिंह बाजवा भी दे चुके हैं।

Trending Videos


उधर कैप्टन की बेटी व भाजपा की महिला विंग की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पिता कैप्टन अमरिंदर भाजपा में ही रहेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं। दरअसल, ये सियासी हलचल विगत दिवस कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक पुराने मामले में ईडी द्वारा जारी किए गए समन के बाद जारी हुआ है। राजीव गांधी के मित्र रहे कैप्टन अमरिंदर पहली बार 1980 में लोकसभा के सदस्य चयनित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में दमदार लीड माने जाने वाले कैप्टन तीन बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व दो बार मुख्यमंत्री बने। साल 2021 में कार्यकाल पूरा होने से पहले जब कैप्टन को सीएम पद से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को करीब छह माह का सीएम बनाया गया तो कैप्टन ने इसे अपनी तौहीन समझते हुए कांग्रेस को अलविदा कह दिया। नवंबर 2021 को कैप्टन अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर लिया।



बघेल बोले- कांग्रेस विचार कर सकती है
84 साल के हो चुके कैप्टन पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की वकालत कर रहे हैं। वे कह चुके हैं सत्ता चाहिए तो अकालियों के साथ गठजोड़ करना पड़ेगा, क्योंकि ये गठजोड़ तीन बार सूबे में मिलकर सरकार बना चुका है। इस मुद्दे से अलग कांग्रेस कैप्टन को भाजपा द्वारा हाशिये पर रखने का दावा करते हुए उन्हें घर वापसी का ऑफर कर रही है। इस बार ग्राउंड ईडी के समन को बनाया है। भूपेश बघेल ने कहा कि यदि कैप्टन घर वापसी पर विचार करना चाहते हैं वे कांग्रेस विचार कर सकती है मगर अंतिम निर्णय हाईकमान लेगा। उनके अनुसार कैप्टन पंजाब की राजनीति के बड़ा व असरदार चेहरा हैं।

कांग्रेस की सहानुभूति
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व विधायक परगट सिंह ने सहानुभूति दिखाते हुए कहा, जैसे ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा में में अपनी पोजीशन व पंजाब के बारे में पार्टी की समझ पर सवाल उठाए, वैसे ही ईडी का समन आ गया। इससे पहले, जब वे मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब और किसानों के हितों के लिए खड़े हुए थे, तो कथित तौर पर उन्हें रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया था। फिर उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया। अब उनके साथ जैसा बर्ताव किया जा रहा है, वह किसी भी पंजाबी नेता के लिए एक चेतावनी की मिसाल होनी चाहिए जो ऐसा कदम उठाने के बारे में सोच रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed