{"_id":"6a33bbc05a6d8e3194067b99","slug":"video-agniveer-from-barnala-dies-in-fatehgarh-family-plunged-into-grief-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला के अग्निवीर की फतेहगढ़ में माैत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला के अग्निवीर की फतेहगढ़ में माैत, परिवार में पसरा मातम
बरनाला की राधा रानी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अग्निवीर जवान जशनप्रीत सिंह की उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ स्थित सेना प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के दौरान माैत हो गई। जशनप्रीत सिंह पूर्व सैनिक बूटा सिंह के बेटे थे।
परिवार का सेना से गहरा नाता रहा है। पिता बूटा सिंह 19 वर्ष तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि बड़े भाई अर्शदीप सिंह वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। देश सेवा की भावना से प्रेरित होकर जशनप्रीत ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होकर अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की थी।
परिजनों के अनुसार जशनप्रीत की फतेहगढ़ में ट्रेनिंग चल रही थी, जहां ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना सेना अधिकारियों द्वारा परिवार को दी गई। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता चरणजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि बेटा तेरी राह देख रही है तेरी मां, किसी का बेटा अपनी मां से दूर न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।