सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   My village, my pride...

मेरा गांव, मेरी शान...

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:24 AM IST
My village, my pride...
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। करीब 9500 की आबादी वाला छुछकवास गांव सन् 1841 में झज्जर के नवाब अब्दुल रहमान खान ने 10060 बीघा जमीन देकर बसाया था। आसपास रहने वाले लोगों को खेती के लिए जमीन देकर यह गांव बसाया गया था। शुरुआत में नवाब ने गांव का नाम इस्लामगढ़ रखा था, मगर हिंदू आबादी का गांव होने के कारण सरकार ने 2025 में इसका नाम बदलकर छुछकवास कर दिया। गांव के नाम के पीछे की कहानी यह है कि नवाब ने यह गांव उसकी बेटी को पुत्र होने पर छुछक में दिया था। उसी के चलते गांव का नाम छुछकवास रखा गया। गांव में नवाब की हवेली हुआ करती थी। नवाबों के यहां से जाने के बाद उसको सन् 1955 में रेस्ट हाउस बना दिया गया था। छुछकवास में लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं। गांव में मतदाताओं की संख्या करीब 4800 है, मगर पंचायती चुनाव के दौरान कभी भी किसी प्रकार का विवाद नहीं होता है। पंचायती चुनाव के नतीजों के बाद भी प्रत्याशी कभी एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाते और कोई विरोध नहीं करते हैं। हारा हुआ प्रत्याशी जीते हुए प्रत्याशी के साथ हाथ मिलाकर शुभकामनाएं देता है और गांव के विकास के लिए सहयोग का भी भरोसा दिलाता है। सड़कों का बेहतर नेटवर्क गांव में सड़कों का बेहतर नेटवर्क है। छुछकवास से झज्जर, दादरी, महेंद्रगढ़, मातनहेल-साल्हावास-कोसली के लिए खुली, चौड़ी और बढि़या सड़कें बनी हुई हैं। गांव से विभिन्न डिपो की सरकारी बसें भी इन सभी रूटों पर आसानी से मिल जाती हैं। इसके अलावा गांव में पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था और समय पर सप्लाई भी आती है। रिकार्ड में पिछले साल दर्ज हुआ छुछकवास नाम गांव बसने से लेकर 2025 तक गांव को सरकारी रिकार्ड में इस्लामगढ़ के नाम से ही जाना जाता था। हालांकि आम बोलचाल में गांव को छुछकवास ही कहा जाता था। गांव के लोग लगातार सरकार और प्रशासन के सामने गांव का नाम बदलने की मांग उठा रहे थे। पिछले साल सरकार ने सरकारी रिकार्ड में गांव का नाम इस्लामगढ़ से बदलकर छुछकवास कर दिया। छुछकवास की ट्राॅलियां देश भर में प्रसिद्ध छुछकवास में किसानों के लिए ट्राॅलियां बनाई जाती हैं। यहां बनी ट्राॅलियां पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। न केवल हरियाणा बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा कई प्रदेशों के किसान यहां से ट्राॅली बनवाकर ले जाते हैं। यहां बनी ट्राॅलियों को उपयोग में बेहतर और मजबूत माना जाता है। यहां पर ट्राॅली बनाने की कई यूनिट लगी हुई हैं। गांव एक नजर में... गांव की आबादी करीब 9500 मतदाता करीबन 4800 राजकीय विद्यालय एक सरकारी, चार प्राइवेट महाविद्यालय एक प्राइवेट पशु अस्पताल एक सरकारी अस्पताल पीएचसी बैंक तीन डाकघर एक मंदिर दो लाइब्रेरी एक सरकारी जिम एक छुछकवास गांव को झज्जर के नवाब अब्दुल रहमान खान ने 10060 बीघा जमीन देकर 185 साल पहले बसाया था। गांव का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। सरकार की ओर से गांव में सड़कों की कनेक्टिविटी और यातायात की सुविधा दी गई हैं। सतबीर शुरुआत में गांव में दो-चार परिवार आकर बसे थे। नवाब ने खेती के लिए जगह दी थी। धीरे-धीरे यहां आने वाले परिवारों की संख्या बढ़ गई। उसके बाद परिवार लगातार बढ़ते रहे और आज गांव की आबादी करीब 9500 हो गई है। विक्रम गांव का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही गौरवमयी भी है। देश की आजादी में गांव का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गांव के लोग मेहनतकश हैं और ईमानदारी के साथ काम करते हैं। एक-दूसरे के साथ सौहार्द और सद्भाव के साथ रहते हैं। राजेंद्र सिंह गांव में पहले नवाब की हवेली हुआ करती थी। उसको बाद में रेस्ट हाउस बना दिया गया था। देश की कई बड़ी हस्तियां रेस्ट हाउस में आकर रुकी हुई हैं। हालांकि देखभाल की कमी के कारण अब उस रेस्ट हाउस की हालत खस्ता हो गई है। रणबीर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पूर्वांचल के 10 जिलों के 96000 कर्मचारियों को मिलेगा पीएम विकसित भारत योजना का लाभ, VIDEO

18 Jun 2026

कानपुर: प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीम में चयन के लिए दिखाया जज्बा

18 Jun 2026

Meerut: श्री रामचरितमानस पाठ सुनने पहुंचे भाजपाई

18 Jun 2026

Meerut: गुरुद्वारा साहिब में किया अर्जुन देव को स्मरण

18 Jun 2026

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

समिति की 12 बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, VIDEO

17 Jun 2026

सिंधी ताली में 6.21 करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा- बरसात से पहले नालियों की हो सफाई, VIDEO

17 Jun 2026

सुबह-ए-बनारस मंच पर दक्षिण भारतीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति, गूंज उठा अस्सी घाट; VIDEO

17 Jun 2026

गुरुबाग में कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, VIDEO

17 Jun 2026

कवि सिद्धनाथ शर्मा को दी गई साहित्यिक श्रद्धांजलि, VIDEO

17 Jun 2026

चकिया थाना ने जीता पड़री प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट सर्कल लीग का खिताब, VIDEO

17 Jun 2026

बैठक में पत्रकारों को बाहर किए जाने पर भाजपा नेता सूर्यमुनि का सपा सांसद वीरेंद्र पर हमला, VIDEO

17 Jun 2026

पति को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने सुरक्षित उतारा; VIDEO

17 Jun 2026

टांडा-कैथी पीपा पुल हटा, मुफ्त सरकारी नाव का संचालन शुरू; VIDEO

17 Jun 2026

किसानों को समय पर पानी, बीज और खाद उपलब्ध कराने पर जोर; VIDEO

17 Jun 2026

मुहर्रम का चांद नजर आते ही घोसी में शुरू हुआ मातमी माहौल, VIDEO

17 Jun 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के गाजीपुर तिराहे पर लगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, VIDEO

17 Jun 2026

कानपुर: कई मौतों के बाद भी मैस्कर घाट पर पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं

17 Jun 2026

कानपुर: शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

17 Jun 2026

कानपुर: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल के बाहर की ही टूटी सड़क को जिम्मेदारों ने नहीं बनवाया

17 Jun 2026

कानपुर: केशव मौर्य के आने से पहले शहीद पार्क पर विधायक ने समर्थकों संग किया हंगामा

17 Jun 2026

कानपुर: रॉन्ग साइड से जाने वालों को रोकने के लिए लगाई बैरिकेडिंग, 70 वाहनों का चालान

17 Jun 2026

कानपुर: केडीए ने अभियान चला 60 बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त

17 Jun 2026

Meerut: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्णलीला की महिमा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Jun 2026

शव बरामदगी के चौथे दिन पंजाब पुलिस के जवान का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी

कीरतपुर साहिब में लोहंड खड्ड में बहा युवक

Meerut: श्रीराम कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु, श्री राम-सीता स्वरूप की हुई आरती

17 Jun 2026

Meerut: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीसीएसयू में लगाई प्रदर्शनी

17 Jun 2026

Meerut: अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह संगम 2026 के तहत 80 छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

17 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed