{"_id":"6a32a1e8a94700cd4105d06b","slug":"video-youth-swept-away-in-lohand-khad-at-kiratpur-sahib-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर साहिब में लोहंड खड्ड में बहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहंड खड्ड में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ताजा मामले में हरियाणा के असंध (करनाल) निवासी जशनप्रीत सिंह तेज बहाव में बह गया। इससे पहले भी कई युवक और एक पुलिस कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार इस स्थान की खतरनाक स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन न तो पर्याप्त फेंसिंग करवाई गई और न ही ऐसे चेतावनी बोर्ड लगाए गए जो बाहर से आने वाले लोगों को खतरे के बारे में आगाह कर सकें।
जानकारी के अनुसार इस स्थान पर श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर और भाखड़ा नहर का पानी मिलकर आगे सतलुज में जाता है। पानी का बहाव हर समय एक जैसा नहीं रहता। कहीं पानी उथला दिखाई देता है तो कुछ कदम आगे अचानक गहराई और तेज बहाव शुरू हो जाता है। यही वजह है कि बाहर से आने वाले लोग अक्सर हालात का सही अंदाजा नहीं लगा पाते।
स्थानीय लोगों के अनुसार ख्वाजा पीर और लोहंड खड्ड के आसपास बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। कई बार यहां शराबखोरी और लापरवाही भी देखने को मिलती है। ऐसे में लोग खतरे को नजरअंदाज कर पानी में उतर जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।