सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Plot to murder Kurukshetra doctor foiled; Karnal STF nabs three members of the Kala Rana gang.

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल एसटीएफ ने काला राणा गैंग के तीन बदमाश दबोचे

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:24 AM IST
Plot to murder Kurukshetra doctor foiled; Karnal STF nabs three members of the Kala Rana gang.
करनाल। स्पेशल टास्क फोर्स करनाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। एसटीएफ ने काला राणा गैंग से जुड़े तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो विदेशी ऑटोमैटिक गन और 25 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। एसटीएफ की कार्रवाई में सबसे पहले टीम ने 10 जून को काला राणा गैंग के मुख्य शूटर और आरोपी शुभम राणा को पंजाब से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से दो विदेशी अत्याधुनिक ऑटोमैटिक गन और 25 कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में शुभम ने स्वीकार किया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहा था। इससे पहले कि आरोपी अपनी साजिश को अंजाम दे पाते, एसटीएफ ने उन्हें दबोच लिया। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। यह गैंग हरियाणा और पंजाब सहित आसपास के राज्यों में फिरौती, फायरिंग और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियार किसने उपलब्ध कराए और इनके संपर्क किन-किन अपराधियों से हैं। शुभम की निशानदेही पर पंजाब में दी दबिश, दो और साथी गिरफ्तार : मुख्य आरोपी शुभम राणा से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने पंजाब में दबिश देकर उसके दो साथियों आशु और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी लंबे समय से संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और हथियारों के बल पर अपराधों को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली और फगवाड़ा में कई फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर आठ में भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। अब तक सभी वारदातों में आरोपी वांछित था लेकिन उसका नाम सामने नहीं आ रहा था। रिमांड के दौरान शुभर ने पुलिस को बताया कि उनका मुख्य तरीका व्यापारियों और अन्य लोगों से फिरौती मांगना था। अगर कोई फिरौती देने से इनकार करता था तो आरोपी उसके घर या प्रतिष्ठान पर फायरिंग कर दहशत फैलाते थे। काला राणा गैंग से जुड़े मिले आरोपी : रिमांड के बाद भेजे जाएंगे न्यायिक हिरासत में : एसटीएफ इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पूर्वांचल के 10 जिलों के 96000 कर्मचारियों को मिलेगा पीएम विकसित भारत योजना का लाभ, VIDEO

18 Jun 2026

कानपुर: प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीम में चयन के लिए दिखाया जज्बा

18 Jun 2026

Meerut: श्री रामचरितमानस पाठ सुनने पहुंचे भाजपाई

18 Jun 2026

Meerut: गुरुद्वारा साहिब में किया अर्जुन देव को स्मरण

18 Jun 2026

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

समिति की 12 बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, VIDEO

17 Jun 2026

सिंधी ताली में 6.21 करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा- बरसात से पहले नालियों की हो सफाई, VIDEO

17 Jun 2026

सुबह-ए-बनारस मंच पर दक्षिण भारतीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति, गूंज उठा अस्सी घाट; VIDEO

17 Jun 2026

गुरुबाग में कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, VIDEO

17 Jun 2026

कवि सिद्धनाथ शर्मा को दी गई साहित्यिक श्रद्धांजलि, VIDEO

17 Jun 2026

चकिया थाना ने जीता पड़री प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट सर्कल लीग का खिताब, VIDEO

17 Jun 2026

बैठक में पत्रकारों को बाहर किए जाने पर भाजपा नेता सूर्यमुनि का सपा सांसद वीरेंद्र पर हमला, VIDEO

17 Jun 2026

पति को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने सुरक्षित उतारा; VIDEO

17 Jun 2026

टांडा-कैथी पीपा पुल हटा, मुफ्त सरकारी नाव का संचालन शुरू; VIDEO

17 Jun 2026

किसानों को समय पर पानी, बीज और खाद उपलब्ध कराने पर जोर; VIDEO

17 Jun 2026

मुहर्रम का चांद नजर आते ही घोसी में शुरू हुआ मातमी माहौल, VIDEO

17 Jun 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के गाजीपुर तिराहे पर लगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, VIDEO

17 Jun 2026

कानपुर: कई मौतों के बाद भी मैस्कर घाट पर पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं

17 Jun 2026

कानपुर: शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

17 Jun 2026

कानपुर: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल के बाहर की ही टूटी सड़क को जिम्मेदारों ने नहीं बनवाया

17 Jun 2026

कानपुर: केशव मौर्य के आने से पहले शहीद पार्क पर विधायक ने समर्थकों संग किया हंगामा

17 Jun 2026

कानपुर: रॉन्ग साइड से जाने वालों को रोकने के लिए लगाई बैरिकेडिंग, 70 वाहनों का चालान

17 Jun 2026

कानपुर: केडीए ने अभियान चला 60 बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त

17 Jun 2026

Meerut: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्णलीला की महिमा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Jun 2026

शव बरामदगी के चौथे दिन पंजाब पुलिस के जवान का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी

कीरतपुर साहिब में लोहंड खड्ड में बहा युवक

Meerut: श्रीराम कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु, श्री राम-सीता स्वरूप की हुई आरती

17 Jun 2026

Meerut: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीसीएसयू में लगाई प्रदर्शनी

17 Jun 2026

Meerut: अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह संगम 2026 के तहत 80 छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

17 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed