फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teach students the tricks of networking

Karnal News: विद्यार्थियों को सिखाए नेटवर्किंग केे गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Teach students the tricks of networking
अंबाला। एसडी कॉलेज की कॅरिअर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लेवल अप योर लिंक्डइन विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर भविषा वर्मा ने प्रभावी हेडलाइन, प्रोफाइल फोटो और नेटवर्किंग के गुण सिखाए। प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा और कन्वीनर डॉ. छवि किरण ने कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में शैक्षणिक योग्यता के साथ डिजिटल कौशल आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन


छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति किया प्रेरित
अंबाला। एसडी कॉलेज में सेफ वर्कप्लेसेस एम्पावर विमन थीम पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीजेएम गीतांजलि गोयल ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। एडवोकेट हर्षराज शर्मा ने पॉश एक्ट के प्रावधानों व शिकायत प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने नशा मुक्ति पर संदेश दिया। प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) अल्का शर्मा ने सुरक्षित वातावरण को प्राथमिकता बताया। संवाद
विज्ञापन


एचआईवी के प्रति किया जागरूक
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के रेड रिबन क्लब की ओर से हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सौजन्य से यूथ इंटरवेंशन प्रोग्राम के तहत कॉलेज परिसर में एचआईवी/एड्स जागरूकता पर एक फ्लैश मॉब का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार है। विद्यार्थियों ने पोस्टरों और नारों के जरिए भ्रांतियां दूर करने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


120 छात्रों ने सीखे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के गुर
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के विशेषज्ञों ने एसएस लिटिल एंजेल्स स्कूल में क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 120 विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए। डॉ. गीता कौशिक और डॉ. प्रबलीन कौर ने कैनवा, गूगल कोलैब, डैल-ई व टीचेबल मशीन जैसे डिजिटल टूल्स से अवगत कराया। डॉ. रैना भाटिया ने तनाव से निपटने और भावनात्मक संतुलन के उपाय बताए। प्रधानाचार्य नीलिमा खांडेकर व प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना की। संवाद


संतुलित जीवनशैली के बारे में किया जागरूक
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से हेल्दी गर्ल्स, हेल्दी फ्यूचर विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 109 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पीसीओएस और संतुलित जीवनशैली के बारे में जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य ही सशक्त समाज की आधारशिला है। संयोजन डॉ. भारती विज ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed