फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Controversy over BJP roadshow in Lucknow complaint lodged with Chandigarh DGP SSP

Chandigarh: लखनऊ में BJP के रोड शो में हनुमान जी की वेशभूषा पर विवाद, चंडीगढ़ डीजीपी-एसएसपी से शिकायत

Tue, 07 Jul 2026 02:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 07 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन ने ईमेल के माध्यम से चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को शिकायत भेजी।

विज्ञापन
Controversy over BJP roadshow in Lucknow complaint lodged with Chandigarh DGP SSP
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : एक्स/नितिन नवीन

विस्तार

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के एक रोड शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रोड शो के दौरान भगवान हनुमान की वेशभूषा के कथित अनुचित इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन ने ईमेल के माध्यम से चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को शिकायत भेजी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान का स्वरूप धारण किए एक व्यक्ति को उनके आगे नृत्य कराया गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह भगवान हनुमान के पावन स्वरूप का सार्वजनिक कार्यक्रम में इस्तेमाल करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने इसे धार्मिक प्रतीकों का अनुचित एवं अपमानजनक उपयोग बताते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, भाजपा की ओर से भी इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed