{"_id":"6a4e29ccc4832d9cc70409b3","slug":"blast-in-police-station-at-moga-in-punjab-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blast in Moga: सदर थाने के बाहर देर रात जोरदार धमाका, हैंड ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blast in Moga: सदर थाने के बाहर देर रात जोरदार धमाका, हैंड ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Jul 2026 04:13 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:13 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार धमाका हुआ है। सदर थाने में ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि ये हमला हैंड ग्रेनेड से किया गया है।
विज्ञापन
धमाके के बाद जांच
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के सदर थाने में मंगलवार रात को जोरदार धमाके की सूचना मिली है। रात करीब सवा तीन बजे ये धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक इसे हैंड ग्रेनेड का हमला बताया जा रहा है। थाने के बाहर लगती सड़क से हैंड ग्रेनेड थाने के अंदर फेंका गया है। हालांकि किसी के तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है।
फिलहाल घटना को लेकर अभी को आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है जो सबूत एकत्रित कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और थाने के मेन गेट को बंद कर दिया गया है।