फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing in Mansa DC gunman son two injured

मानसा में बड़ी वारदात: डीसी के गनमैन ने परिवार को गोली मार किया सुसाइड, एक बेटे की मौत; पत्नी-बेटा गंभीर

Tue, 20 Oct 2026 08:15 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: Nivedita Updated Tue, 20 Oct 2026 08:15 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। वे मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। शाह के दाैरे से पहले फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Firing in Mansa DC gunman son two injured
मानसा में बड़ी वारदात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मानसा में मंगलवार सुबह डिप्टी कमिश्नर के गनमैन ने अपनी पत्नी और दो बेटों को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से एक बेटे की माैत हो गई, वहीं उसकी पत्नी और दूसरा बेटा जख्मी है।घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। गुरविंदर सिंह और उसके 17 वर्षीय बेटे जोत की मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी हरप्रीत कौर और उनके बेटे दिलशान को रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन




घरेलू विवाद में मारी गोली
वारदात निधान सिंह नगर में सुबह सात बजे की है। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह मानसा के डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के तौर पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह के दाैरे से पहले वारदात
गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। वे मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। शाह के दाैरे से पहले फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed