{"_id":"699ebcacd848de25160ccc73","slug":"man-commit-suicide-in-sunam-after-domestic-dispute-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunam: घरेलू कलह के बाद युवक ने ससुराल में खाया जहर, पत्नी और सास-ससुर समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sunam: घरेलू कलह के बाद युवक ने ससुराल में खाया जहर, पत्नी और सास-ससुर समेत चार पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरसेवक सिंह का विवाह करीब सवा साल पहले गांव समाऊं की मनप्रीत कौर के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी थी। 16 फरवरी को गुरसेवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, जहां उसका ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने वहीं जहर खा लिया।
मृतक गुरसेवक सिंह
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
घरेलू कलह से तंग आकर गांव कोटड़ा लेहल के एक 26 वर्षीय युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी, सास, ससुर और साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह पुत्र कृष्ण सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गुरसेवक सिंह का विवाह करीब सवा साल पहले गांव समाऊं की मनप्रीत कौर के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी थी। 16 फरवरी को गुरसेवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, जहां उसका ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने वहीं जहर खा लिया। गुरसेवक को गंभीर हालत में पहले मानसा और फिर लुधियाना डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर परिजन उसे सुनाम के सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
थाना भीखी के एएसआई जैपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक गुरसेवक सिंह के मृत्यु पूर्व दिए गए बयानों को आधार बनाया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी मनप्रीत कौर, ससुर बलकार सिंह, सास बलजीत कौर और साली सनप्रीत कौर के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos