सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike rider dies in accident, one injured

Gurugram News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, one injured
विज्ञापन
मोमोज सप्लाई करने जा रहे थे दोनों, फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक के भाई पवन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में धारा 106, 281, 125(ए) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतक की पहचान फर्रुखनगर के वार्ड-13 निवासी प्रमोद (24) के रूप में हुई है। वह मोमोज की रेहड़ी लगाता था। 24 फरवरी को वह गांव के युवक मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर मोमोज स्पलाई करने के लिए खेडा खुर्मपुर गांव गए थे। शाम करीब 6.15 बजे खेड़ा खुर्मपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद व मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक अपने वाहन को लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर प्रमोद का भाई पवन मौके पर पहुंचा। मनीष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि प्रमोद को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई हवा सिंह ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में घायल मनीष के भी बयान दर्ज किए जाएंगे, ताकि हादसे व वाहन के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed