{"_id":"699edd9c7c1be5584c0692e0","slug":"students-faces-lit-up-after-seeing-the-science-paper-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80731-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विज्ञान का पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विज्ञान का पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को आयोजित विज्ञान विषय की बोर्ड परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले के कुल 143 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ दिखाई दी। वहीं, विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। अधिकतर विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे
पेपर काफी अच्छा गया। ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। तैयारी के मुताबिक ही सवाल आए, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। - रितिका
लॉन्ग आंसर वाले प्रश्न थोड़े सोचने वाले थे लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान था। डायग्राम और न्यूमेरिकल भी सीधे थे। - साइना
केमिस्ट्री और फिजिक्स का सेक्शन बैलेंस्ड था। टाइम मैनेजमेंट सही रहा, इसलिए पूरा पेपर समय पर पूरा कर लिया। - विधि
पेपर उम्मीद से बेहतर रहा। सैंपल पेपर और रिवीजन से काफी मदद मिली। रिजल्ट को लेकर अब सकारात्मक महसूस कर रही हूं। - पुनीत
Trending Videos