सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challans issued to 6,396 vehicles plying in the wrong direction

Gurugram News: गलत दिशा में चलने वाले 6,396 वाहनों के काटे चालान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 6,396 vehicles plying in the wrong direction
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने चालकों पर लगाया 38.11 लाख रुपये का जुर्माना
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर पिछले 23 दिन के दौरान गलत दिशा में चल रहे 6,396 वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों पर 38.11 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में सड़कोंं पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
गलत दिशा में वाहन चलाने से सड़कों पर दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती हैं। ऐसे में गुुरुग्राम यातायात पुलिस ने 1 फरवरी से 23 फरवरी तक गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान हाईवे, एक्सप्रेसवे सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 6,396 चालकों पर कार्रवाई की गई। सड़कों पर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों में ज्यादातर दोपहिया व तिपहिया वाहन पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चालान काटने के साथ ही चालकों को गलत दिशा में वाहन न चलाने की हिदायत भी दी जाती है। - सत्यपाल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed