सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Miscreant snatched mobile from student and tried to flee people beat him in Phagwara see video

Video: छात्रा से मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश की जमकर धुनाई, हाथ जोड़ माफी मांगता रहा, लोगों ने एक न सुनी

संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Feb 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

फगवाड़ा के होटल रिजेंटा के पास कॉलेज छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग रहे शातिर को लोगों ने काबू कर लिया। पहले उसकी खूब पिटाई की और फिर पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

Miscreant snatched mobile from student and tried to flee people beat him in Phagwara see video
आरोपी को पिटते लोग। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

फगवाड़ा में मोबाइल स्नैचर की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। आरोपी युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहा था, तभी वह लोगों के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था एक के बाद एक कई लोगों ने उसे जमकर पीटा। आरोपी लोगों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी और थप्पड़, लात-घूसे और डंडे से भी उसकी जमकर पिटाई की। 

Trending Videos


घटना सोमावर सुबह की है। फगवाड़ा के होटल रिजेंटा के पास कॉलेज छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग रहे शातिर को लोगों ने काबू कर लिया। पहले उसकी खूब पिटाई की और फिर पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अमृतसर निवासी जयदीप सिंह ने बताया कि एक युवक सामने से भाग कर आया और उनके ट्रक के पीछे छुप गया। तभी स्कूटी सवार जोड़े ने उन्हें बताया कि ये युवक पीछे किसी छात्रा का मोबाइल छीन कर भागा है। उन्होंने लोगों की मदद से आरोपी को काबू किया। तभी वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आरोपी की छित्तर परेड कर डाली। आरोपी से बाइल मोबाइल लेकर छात्रा को लौटाया गया।  

हरमन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद उक्त आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। सिटी पुलिस थाना के एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। लोगों ने एक युवक को पकड़ रखा था। आरोपी छात्रा का मोबाइल लेकर भाग रहा था। आरोपी को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की जाएगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed