फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pathankot man murdered in Canada

पठानकोट के युवक की कनाडा में हत्या: पार्टी के दाैरान मारी गोली, तीन माह पहले ही विदेश गया था हरजस

Tue, 01 Sep 2026 02:16 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: Nivedita Updated Tue, 01 Sep 2026 02:16 PM IST
सार

हरजस करीब तीन माह पहले अपने बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में पठानकोट से अमेरिका गया था। वहां वह एक स्टोर में काम करने लगा। हरजस कनाडा के कैलगरी में एक पार्टी में शामिल होने गया, जहां एक अज्ञात शख्स ने हरजस को गोली मार दी।

विज्ञापन
Pathankot man murdered in Canada
हरजस सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में तीन माह पहले कनाडा गए पठानकोट के युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। मामला कनाडा के कैलगरी स्थित कार्नस्टोन बुलेवर्ड का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान हरजस सिंह 24 वर्षीय सुंदरनगर पठानकोट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक हरजस करीब तीन माह पहले अपने बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में पठानकोट से अमेरिका गया था। वहां वह एक स्टोर में काम करने लगा।
विज्ञापन


गत दिनों हरजस कनाडा के कैलगरी में एक पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचा। वहीं एक अज्ञात शख्स ने हरजस को किसी बात को लेकर गोली मार दी। इस पूरी घटना से पठानकोट में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को जैसे ही पता चला कि उनके बेटे की गोली लगने से मौत हो गई है तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों व अन्य लोगों की सरकार से मांग की है कि हरजस का पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए मदद की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed