{"_id":"69a6bd35bf039ba188048648","slug":"taunted-over-birth-of-twin-daughters-woman-kill-herself-in-sunam-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विवाहिता ने दी जान, डेढ़ साल पहले शादी, कसूर इतना कि जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, पति-सास फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: विवाहिता ने दी जान, डेढ़ साल पहले शादी, कसूर इतना कि जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, पति-सास फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
डेढ़ साल पहले शादी और जुड़वा बेटियों को जन्म देना विवाहिता के लिए मौत का सबब बन गया। ससुरालियों ने उसे इतने ताने दिए कि उनसे मरना तय कर लिया। महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना पंजाब के संगरूर के सुनाम की है।
महिला ने दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संगरूर के सुनाम के गांव चौवास जखेपल में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर जुड़वां बेटियों के जन्म को लेकर ताने मारने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
मृतका हरप्रीत कौर का विवाह करीब डेढ़ साल पहले गांव चौवास जखेपल के गुरविंदर सिंह से हुआ था। मृतका की मां जसवीर कौर ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद हरप्रीत ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद से ही ससुराल पक्ष उसे लगातार ताने देने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी तंगहाली और प्रताड़ना से आहत होकर बीती शाम हरप्रीत ने घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची चीमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई बेयंत सिंह ने बताया कि मृतका की मां के बयानों के आधार पर पति गुरविंदर सिंह, सास अमरजीत कौर और देवर रघवीर सिंह उर्फ काका के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आरोपी घर से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।