सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Cross-border drug and arms smuggling

Punjab: सीमा पार से नशा और हथियार तस्करी, तीन पाकिस्तानी पिस्तौल बरामद; पकड़ी गई 1 किलो हेरोइन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

एसएसपी कंवल जीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला है कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल विभिन्न टारगेट किलिंग की घटनाओं में किया गया था।

Cross-border drug and arms smuggling
हथियार और ड्रग्स बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सीमा पार से संचालित हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.128 किलोग्राम हेरोइन और तीन पाकिस्तानी निर्मित .30 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं।


गिरफ्तार आरोपी का नाम  गुरसेवक सिंह उर्फ गूरी निवासी गांव घग्गे, रायया के निकट, जिला तरनतारन है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी जा रही हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कंवल जीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला है कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल विभिन्न टारगेट किलिंग की घटनाओं में किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के संबंध रवि गुज्जर उर्फ रवि बलाचौरिया गिरोह से हैं, जिसके चलते मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरसेवक सिंह के खिलाफ पहले से ही नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और नेटवर्क की आगे तथा पीछे की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। जांच का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान स्थित तस्करों, स्थानीय रिसीवरों और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान कर पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है।

प्राथमिक जांच से संकेत मिले हैं कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की गतिविधियां लगातार जारी हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed