{"_id":"6a2284035b5893d8fa0a75d4","slug":"satish-poonia-the-architect-of-bjp-s-victory-in-haryana-declared-rajya-sabha-candidate-from-rajasthan-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में भाजपा की जीत के शिल्पकार सतीश पूनिया राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में भाजपा की जीत के शिल्पकार सतीश पूनिया राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 05 Jun 2026 01:38 PM IST
Link Copied
हरियाणा में विधानसभा से लेकर निगम चुनाव तक भाजपा की जीत अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के प्रभारी सतीश पूनिया को आलाकमान ने बड़ा राजनीतिक पुरस्कार दिया है। पूनिया को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला हरियाणा में उनके सफल संगठनात्मक प्रबंधन और चुनावी रणनीति को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने सतीश पूनिया को हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जुलाई 2024 में राज्य का प्रभारी नियुक्त किया था। उस समय उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस लाने की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि दस वर्षों की सत्ता विरोधी लहर के कारण भाजपा के लिए वापसी आसान नहीं होगी। हालांकि पूनिया के नेतृत्व में पार्टी ने न केवल सत्ता में वापसी की, बल्कि रिकॉर्ड सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाते हुए हैट्रिक भी दर्ज की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।