{"_id":"6a229324ca6a0958d702809f","slug":"video-needy-families-in-moga-are-receiving-ration-kits-along-with-wheat-under-the-meri-rasoi-campaign-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में मेरी रसोई मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवारों को गेहूं के साथ मिल रही राशन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में मेरी रसोई मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवारों को गेहूं के साथ मिल रही राशन किट
मोगा में पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत अब जरूरतमंद परिवारों को गेहूं के साथ-साथ रसोई का जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल ‘मेरी रसोई’ मुहिम के अंतर्गत पात्र परिवारों को राशन किट वितरित की जा रही है।
इसी कड़ी में मोगा के जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न सरकारी डिपो पर राशन किट वितरण का कार्य शुरू किया गया। फूड सप्लाई अधिकारी सुखविंदर सिंह गिल ने अलग-अलग डिपो का दौरा कर लाभार्थियों को राशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) सुखविंदर सिंह ने बताया कि मोगा जिले में लगभग 1 लाख 30 हजार पात्र परिवार हैं, जिन्हें पहले केवल गेहूं उपलब्ध कराया जाता था। अब पंजाब सरकार की नई पहल के तहत उन्हें गेहूं के साथ राशन किट भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में पहले चरण के तहत करीब 30 हजार राशन किटें पहुंच चुकी हैं और सभी डिपो पर इनका वितरण शुरू कर दिया गया है। राशन किट में विभिन्न प्रकार की दालें, खाद्य तेल, मसाले तथा अन्य जरूरी रसोई सामग्री शामिल है। डीएफएससी ने कहा कि इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलेगी और उनके घरेलू खर्च में कमी आएगी। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ रसोई की आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।