{"_id":"6a22a2179336e5528b077d34","slug":"australian-cockroach-kingpin-caught-with-100-000-illegal-insects-in-record-bug-bust-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: ऑस्ट्रेलिया में विदेशी तिलचट्टों की सबसे बड़ी जब्ती, ब्रीडर से मिले एक लाख से ज्यादा कॉकरोच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: ऑस्ट्रेलिया में विदेशी तिलचट्टों की सबसे बड़ी जब्ती, ब्रीडर से मिले एक लाख से ज्यादा कॉकरोच
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Australia: ऑस्ट्रेलिया में एक ब्रीडर से एक लाख से ज्यादा अवैध विदेशी कॉकरोच जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल संभवतः पालतू छिपकलियों के भोजन के रूप में किया जा रहा था, लेकिन इन्हें रखना और बेचना गैरकानूनी है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कीड़े पर्यावरण और स्थानीय जीवों के लिए खतरा बन सकते हैं, इसलिए सभी को नष्ट किया जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट-
तिलचट्टे
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट/जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा व पर्यावरण मंत्रालय, ऑस्ट्रेलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में गैरकानूनी तरीके से रखे गए एक लाख से ज्यादा तिलचट्टों (कॉकरोच) को एक ही ब्रीडर (कीड़े पालने वाले व्यक्ति) से जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह देश के इतिहास में विदेशी अकशेरुकी जीवों (रीढ़ की हड्डी के बिना जीव) की सबसे बड़ी जब्ती है।
ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, पर्यावरण और जल विभाग (डीसीसीईईडब्ल्यू) के मुताबिक, मई महीने में न्यू साउथ वेल्स राज्य के बाथर्स्ट शहर में एक व्यावसायिक ब्रीडर के पास से मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच और डुबिया कॉकरोच जब्त किए गए। इनकी अनुमानित कीमत दो लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1.42 लाख अमेरिकी डॉलर) बताई गई है।
मेडागास्कर हिसिंग दुनिया के सबसे बड़े तिलचट्टे
मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच दुनिया के सबसे बड़े चिलचट्टों में से एक हैं। इनकी लंबाई 2 से 3 इंच (5 से 8 सेंटीमीटर) तक होती है। विभाग की ओर से जारी तस्वीरों में यह चमकदार भूरे रंग का तिलचट्टा एक व्यक्ति की उंगली से भी बड़ा दिखाई दिया। यह प्रजाति ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले सामान्य तिलचट्टों से काफी बड़ी है। आम ऑस्ट्रेलियाई तिलचट्टों की लंबाई लगभग 0.9 से 1.4 इंच (2.3 से 3.6 सेंटीमीटर) होती है। ऑस्ट्रेलिया की उप-उष्णकटिबंधीय जलवायु तिलचट्टों के अनुकूल है और यहां उनकी सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमारा फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार
विशेषज्ञ ने क्या कहा?
बाथर्स्ट की सांप पकड़ने वाली विशेषज्ञ स्टेफनी लेसर ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) को बताया कि इन बड़े विदेशी तिलचट्टों को संभवतः सरीसृपों (रेप्टाइल्स) के भोजन के रूप में बेचा जा रहा था। उनका कहना था कि बड़े आकार के कारण कम संख्या में कीड़ों से ही जानवरों को भोजन दिया जा सकता है, इसलिए यह सस्ता विकल्प माना जाता है।
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने क्या कहा?
विभाग के बयान में कहा गया कि इन विदेशी तिलचट्टों का पर्यावरणीय जोखिम मूल्यांकन नहीं किया गया है। ऐसे में इनके कारण बीमारियां फैल सकती हैं या स्थानीय वन्यजीवों को नुकसान पहुंच सकता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इनके साथ पकड़े जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
हालांकि, विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि बाथर्स्ट के इस ब्रीडर के खिलाफ कोई आरोप दर्ज नहीं किए गए हैं। विभाग ने यह भी कहा कि जब्त किए गए सभी कॉकरोचों को मार दिया जाएगा।

Trending Videos

- अधिकारियों ने पालतू जानवर रखने वालों से अपील की कि वे अपनी छिपकलियों को खिलाने के लिए झींगुर या वुड रोच (लकड़ी और सड़े हुए पेड़-पौधों में रहने वाले प्राकृतिक कीट) का इस्तेमाल करें।
- मेडागास्कर हिसिंग और डुबिया दोनों प्रकार के तिलचट्टों का ऑस्ट्रेलिया में आयात करना गैरकानूनी है।
- विभाग ने कहा कि इन्हें किसी भी तरीके से प्राप्त किया गया हो, इन्हें कानूनी रूप से रखना, इनका प्रजनन करना या बेचना अनुमति नहीं है
- ऑस्ट्रेलिया में कृषि, बागवानी और स्थानीय वन्यजीवों को कीटों के खतरे से बचाने के लिए सीमाओं पर कड़े जैव-सुरक्षा नियम लागू हैं।
- बिना घोषणा किए या अवैध रूप से जानवर, कीड़े या पौधे देश में लाने पर हजारों डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।